हेरहंज मे भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा को लेकर कमेटी का हुआ गठन
A committee was formed for the Indian culture knowledge examination in Herhanj

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। जिला के हेरहंज प्रखण्ड मुख्यालय स्थित राम-जानकी मंदिर परिसर मे अखिल विश्व गायत्री शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देश पर रविवार को एक बैठक आयोजित कि गई . बैठक की अध्यक्षता संतोष कुमार सिंहा ने किया . बैठक में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा को लेकर अखिल विश्व गायत्री पलामू उपजोन प्रभारी रामलखन सिंह, पलामू गायत्री शक्तिपीठ सह पलामू उपजोन कार्यालय प्रभारी सुशील प्रसाद यादव के अलावा कई लोग मौजूद थे। बैठक में प्रखण्ड स्तरीय एक कमेटी गठित की गई है.जिसमें सर्वसम्मति से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025 के लिए कैलाश ठाकुर को हेरहंज प्रखंड संयोजक, सचिव श्यामलाल गोस्वामी, कोषाध्यक्ष जीतेन्द्र यादव,तथा सदस्य के रूप में विजय वर्मा , मिथिलेश प्रसाद , प्रदीप जायसवाल, जीतेन्द्र प्रसाद को मनोनीत किया गया है.यह परीक्षा स्कूली बच्चों को भारतीय संस्कृति के ज्ञान से अवगत कराने और उसमें निहित महान तत्वों को आत्मसात करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है.यह परीक्षा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है और इसका आयोजन देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज, हरिद्वार द्वारा किया जाता है.मौके पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक संतोष कुमार सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद,सचिव कृष्णकांत गुप्ता,गायत्री शक्तिपीठ चंदवा से आये प्रतिनिधि प्रभाष गुप्ता, आलोक चौरसिया सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।



