बाराबंकी
कथा के तीसरे दिन कपिल गीता और ध्रुव चरित्र सुनाया
रसौली में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा; बुधवार को कृष्ण जन्म की कथा होगी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बाराबंकी जिले के रसौली कस्बे में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन श्री रणधीराचार्य महाराज ने कपिल गीता, सती चरित्र, ध्रुव चरित्र और जड़ भरत की कथा सुनाई। वे मथुरा-वृंदावन के गोविन्द मठ से आए हैं।कार्यक्रम के आयोजक राज किशोर पोरवाल ने बताया कि यह कथा उनकी दिवंगत पत्नी की इच्छा थी। उन्होंने परिवार के साथ कथा का आयोजन किया है। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि उनकी पत्नी जहां भी हों, सभी को आशीर्वाद देती रहें।कथा के चौथे दिन, बुधवार को कृष्ण जन्म की लीला और कथा सुनाई जाएगी। आयोजकों के मुताबिक, कथा में हजारों भक्त पहुंच रहे हैं।




