गोड्डा
शोकसभा का आयोजन कर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने कामरेड रामजी साह को दी श्रद्धांजलि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा। राजमहल परियोजना मुख्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान संयुक्त ट्रेड यूनियन के आवाहन पर कामरेड राम जी साह के लिए शोक शांति प्रार्थना किया गया। दो मिनट का मौन रखकर कामरेड राम जी साह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मौके पर वरिष्ठ यूनियन नेता अर्जुन महतो ने कहा कि राम जी साह एक सुलझे हुए और परियोजना के हित में प्रबंधन के साथ तालमेल बनाकर काम करते थे। यूसीडब्लूयू के एरिया उपाध्यक्ष डॉ राधेश्याम चौधरी ने यूनियन की बड़ी क्षति बताई है। इसकी भरपाई करना नामुमकिन है। मौके पर अर्जुन महतो, डॉ राधेश्याम चौधरी, विगनेश्वर महतो, देव कुमार चौबे, प्रदीप पंडित, संदीप पंडित, अली हुसैन, अहमद अंसारी, कामेश्वर पंडित, प्रियंका कुमारी, बेबी आना, मारगेट, पंकजराज, अभिषेक कुमार, करीम अंसारी, मुन्ना कुमार एवं दर्जनों कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी शामिल थे।


