भोगनाडीह घटना को लेकर भाजपा ने हेमन्त सोरेन का पुतला दहन कर जताया विरोध
भोगनाडीह घटना को लेकर भाजपा ने हेमन्त सोरेन का पुतला दहन कर जताया विरोध

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार को पाकुड़ नगर के गांधी चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का पुतला दहन किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन लगातार आदिवासियों के हितों का शोषण करती आ रही है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि हूल दिवस के गौरवशाली अवसर पर 30 जून 2025 को साहेबगंज जिले के भोगनाडीह में वीर सिद्धो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू और उनके साथियों को प्रशासन ने परंपरागत रूप से पूजा-अर्चना करने से रोकने के प्रयास किया। अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने एकत्र हुए संथाल आदिवासी समाज के लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रयोग कर दमनात्मक कार्रवाई कर गुंडागर्दी और आदिवासी विरोधी मानसिकता के विरोध में आज सीएम हेमंता सोरेन का पुतला दहन किय गया। उन्होंने कहा कि साहिबगंज जिले के भोगनाडीह की घटना याद दिलाती है कि 30 जून 1855 में इसी प्रकार दमनकारी अंग्रेज शासन ने आदिवासियों को कुचलना का प्रयास किया था और आज हेमन्त सोरेन की सरकार इसी राह पर चलते हुए हूल दिवस के इस अवसर पर आदिवासियों के ऊपर लाठी चार्ज करवाई और उन पर आंसू गैस के गोले दागे गये। यह प्रहार आदिवासी अस्मिता पर था , यह प्रहार आदिवासी मूल्यों पर रहा, यह प्रहार भारत के लोकतंत्र पर रहा। इस कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी,जिला महामंत्री रूपेश भगत, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साह , नगर अध्यक्ष सोहन मंडल,आईं टी सेल संयोजक पार्थ रक्षित, सोशल मीडिया संथाल परगना प्रभारी जयंत मंडल,सपन दुबे, हिसाबी राय, दुलाल सिंह,पार्वती देवी, रतन भगत, संजीव साह,आलोक मंडल, मो राजा, सादेकुल आलम, मनीष पाण्डेय, अनिकेत गोस्वामी, सुशील साह, उत्तम पाल, बिपिन सिंह, अश्वनी झा, श्रीकांत भुईमाली सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित हुए।



