बरेली
किशोर विद्यालय सतीपुर, को हैप्पी स्कूल बनाने हेतु आर्थिक सहयोग किया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। इनर व्हील क्लब बरेली मेन 311, अध्यक्षा डॉ विनीता सिसोदिया,सुधा त्यागी (सी जी आर), अनुपम सिंह (एडिटर) एवं रश्मि सिंह की उपस्थिति में किशोर विद्यालय सतीपुर,बरेली को हैप्पी स्कूल बनाने हेतु आर्थिक सहयोग किया गया। साथ ही रश्मि सिंह द्वारा विद्यालय को शिक्षण हेतु आवश्यक उपकरण भी भेंट किए गए। जिसके लिए क्लब उनके प्रति आभार व्यक्त करता है। दीप प्रज्वलन के साथ मूल्यपरक शिक्षा पर विशेष चर्चा की गई। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन करके विद्यार्थियों द्वारा सभी उपस्थित जनों का भी माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया ।महाविद्यालय के प्रबंधक किशोर मौर्य एवं प्रधानाचार्य अमित कुमार ने क्लब के प्रति आभार व्यक्त किया।



