मुरादाबाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को सुनकर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को सुना जिसमें प्रधानमंत्री देश के नागरिकों के साथ अपने विचार साझा करते हैं और इसके बाद पौधरोपण किया। इसके बाद, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण किया, जो एक महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यक्रम है यह कार्यक्रम समाज के सभी धर्म को एक साथ करने के उद्देश्य से किया गया है।
यह कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र कांठ के विभिन्न गांवों में आयोजित किया गया था, जिनमें ऐदलपुर जोगिया, सिहाली, मधुवा खालसा, कुरी रवाना, तेलीपुरा आदि शामिल हैं।
सभी भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे
इस अवसर पर भाजपा के कई कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे, जिनमें हुकम सिंह, मंडल अध्यक्ष आंचल चौधरी, जिला मंत्री युवा मोर्चा सुमित दिवाकर, विशेश्वर प्रसाद शर्मा, संजीव कुमार, अखिलेश विश्नोई, सुभाष सिंह, प्रदीप कुमार, सोमवीर सिंह, ऋषिपाल सिंह आदि शामिल हैं।



