मुरादाबाद

बारिश के चलते बिजली व्यवस्था ठप होने से लोग हुए परेशान, 7 घंटे बिजली गुल

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
मुरादाबाद। कांठ क्षेत्र में बिजली व्यवस्था ठप होने से नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मुख्य विद्युत लाइन में फाल्ट आने के कारण सुबह लगभग 9 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली ठप रही, जिससे पेयजल आपूर्ति, ऑनलाइन कार्य, व्यवसायिक कार्य और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित रही इस समस्या के कारण नागरिकों ने बिजली विभाग से व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने की मांग की है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि हल्की वर्षा होने पर भी बिजली व्यवस्था ठप हो जाती है।
हालांकि, बारिश से धान आदि सब्ज़ियों की बुवाई करने से किसान खुश दिखाई दिए। बरसात होने से तापमान कम होने के कारण नागरिकों को गर्मी से राहत महसूस हुई है। बारिश की वजह से किसानों को धान और सब्ज़ियों की बुवाई करने का मौका मिला, जिससे वे खुश हैं। रविवार को हुई बरसात ने तापमान को कम कर दिया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button