भरत पुर

भुसावर में तृतीय विशाल सुड् डा पद दंगल में पौराणिक प्रसंगों ने मोहा श्रोताओं का मन

दीवान वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर मुण्डायारा में दो दिवसीय सुड्डा पद दंगल का हुआ शुभारंभ

समस्त सैनी समाज के सहयोग से हो रहा है सुड्डा पद दंगल का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर : कस्बे के नाथू का नंगला बनखण्डी सड़क मार्ग स्थित दीवान वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर में मूण्डायारा के पास में आज 2, फरवरी सोमवार को सुबह से दो दिवसीय तृतीय विशाल सुड्डा पद दंगल का आयोजन 03, फरवरी 2026 मंगलवार को सांय तक समस्त सैनी समाज मुण्डायारा भुसावर के द्वारा पंच-पटेलों के ज्योतिबा फुले, मां सावित्रीबाई की छवि, तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर तृतीय विशाल सुड्डा पद दंगल का भव्य शुभारंभ किया गया। ज़हां सुड्डा पद दंगल धार्मिक आस्था, लोक-संस्कृति और सामाजिक समरसता का सशक्त उदाहरण बन कर उभरा। वहीं समस्त सैनी समाज द्वारा आयोजित किए जा रहें तृतीय विशाल सुड्डा पद दंगल में आमंत्रित की गई स्थानीय एवं दुर दराज के क्षेत्रों से पधारें गिर्राज सैनी एण्ड पार्टी (प्रहलाद कुण्ड) हिण्डोंन सिटी, श्याम लाल सैनी (गढ़मोर्रा वाले )नादौती एवं महेश सैनी (पिनान)अलवर वाले आदि विभिन्न पार्टियां पौराणिक एवं धार्मिक कथाओं पर आधारित प्रस्तुति देते हुए रामायण,नरसी भक्त और अन्य पौराणिक प्रसंगों पर आधारित रचनाएं, मधुर गायन, सजीव कथा वाचन और प्रभावशाली संवादों के माध्यम से उपस्थित सैकड़ों श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करते हुए माहौल भक्तिमय हो गया। वहीं दूसरी ओर तृतीय विशाल सुड्डा पद दंगल के आयोजक समस्त सैनी समाज मुण्डायारा के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तृतीय विशाल सुड्डा पद दंगल पर मुख्य अतिथि श्री मुकेश कुमार सैनी पूर्व चैयरमैन नगर पालिका वैर, विशिष्ट अतिथि तहसील भुसावर सैनी समाज अध्यक्ष चन्दर सैनी,कमरपाल सैनी पूर्व सरपंच रण्धीरगढ,रुपसिंह सैनी(पूर्व सरपंच (गहनौली) तहसील अध्यक्ष महवा, जयसिंह सैनी पूर्व सरपंच बल्लभगढ़ दिलीप सैनी बल्लभगढ़, फूलसिंह सैनी तहसील अध्यक्ष वैर,टीकम सिंह सैनी पूर्व तहसील अध्यक्ष वैर, शिवसिंह सैनी हलैना, मेवाराम सैनी चैटोली एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य बल्लभगढ़ के रमेश चन्द सैनी आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों से पधारें हुए अतिथियों को आमंत्रित किया गया है जहां वह अपने विचार व्यक्त करते हुए आपसी मेलजोल, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देंगे। वहीं ऐसे आयोजन जैसे कि विशाल सुड्डा पद दंगल से युवा पीढ़ी को अपनी परम्परा और संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है। तृतीय विशाल सुड्डा पद दंगल में समस्त सैनी समाज को लेकर समस्त सैनी समाज एक जुट होकर अपनी हाजिरी लगाकर स्थानीय एवं दुर दराज से पधारें अतिथियों सहित कलाकारों का तालियां बजाकर जयकारों के साथ इनाम देकर हौसला अफजाई किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button