
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। आगामी गुरुवार को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की बैठक पाकुड़ धनूष पूजा स्थित झामुमो जिला कार्यालय में होगी। वही झामुमो के जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने बताया कि केन्द्रीय कमिटी के आदेशानुसार आगामी गुरुवार को झामुमो कार्यालय में एक अहम बैठक होगी। जिसमें झामुमो के वरीय पदाधिकारीगणों सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित होंगे। उन्होंने सभी झामुमो कार्यकर्ताओं समेत पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे ससमय- अवधि में ही झामुमो कार्यालय पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।



