ललितपुर

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से घर क्षतिग्रस्त

अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खिरकापुरा निवासी एक व्यक्ति ने तेज रफ्तार ट्रक द्वारा घर में टक्कर मारकर फरार हो जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडि़त सुरेश कुशवाहा पुत्र स्व.घनश्याम कुशवाहा ने बताया कि 15 फरवरी 2026 की रात करीब 10.47 बजे अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उनके घर के गेट में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गेट क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रार्थी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, लेकिन ट्रक का नंबर स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे सका। पीडि़त ने पुलिस से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात ट्रक चालक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने तथा हुए नुकसान की भरपाई दिलाए जाने की मांग की है। इस संबंध में पुलिस द्वारा प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button