राजनीतिरामपुर शाहबाद
प्राथमिक विद्यालयों को विलय करके बन्द करने के खिलाफ आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी ने दिया ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम,ब्यूरो
रामपुर। आजाद समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद सांसद नगीना के निर्देश पर जिला इकाई ने डी एम को एक ज्ञापन सौंपा माध्यम से मुख्य बिंदुओं पर मांग की।जिला अध्यक्ष चन्द्र पाल सिंह व सभी कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा 27,965 प्राथमिक विद्यालयों को विलय करके बन्द करना यह संविधान के अनुच्छेद 21-ए. शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 और अनुच्छेद 46 (कमजोर वर्षों की शिक्षा और आर्थिक हितों की सुरक्षा) गरीबों के बच्चों को सरकारी स्कूलों में शिक्षा मिलना अनिवार्य है इसलिए तत्काल ही स्कूल बन्द करने के निर्णय को वापस लिया जाये साथ ही साथ जनपद कौशाम्बी के लोहदा गांव थाना सैनी बेभाल की बच्ची के साथ दुष्कम किये जाने की घटना में पीड़ित्त परिवार को न्याय दिलाने तथा जनपद प्रयागराज के इसौटा गांव थाना करचना में दलित व्यक्ति को जिन्दा जलाकर मार देने की घटना में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाये जाए इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चन्द्र पाल सिंह, युवा जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, जिला अध्यक्ष मुस्लिम मोर्चा साकिर अली, महासचिव नावेद खान, हारुन पहलावान, नाजिम सिराज, जुल्फेकार तुर्की, नरेश गौतम, संजीव सागर आदि रहे।



