लातेहार

बाइक से गिरने से महिला की मौत

Woman dies after falling from bike

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। जिले के बारियातू थाना क्षेत्र अन्तर्गत लोदमदाग के समीप बारियातू-फुलसू नवनिर्मित सड़क पर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई.घटना उस वक्त हुई, जब वह अपने पुत्र के साथ बाईक से फुलसू दशक्रम कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। मृतका की पहचान टोंटी ग्राम निवासी द्वारिका यादव की पत्नी फोटोइया देवी (उम्र लगभग 45 वर्ष) के रूप में की गई है। ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार दोपहर द्वारिका यादव के पुत्र अपनी मां के साथ बाईक से फुलसू जा रहे थे। लोदमदाग के पास खराब सड़क होने के कारण अचानक असंतुलित होकर दोनों बाइक से गिर पड़े, जिससे फोटोइया देवी को गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों व पुलिस गशती दल के द्वारा घायल महिला को आनन-फानन में बालूमाथ समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया ।जहां प्रथमीक उपचार के पश्चात डाक्टरों ने रिम्स रेफर कर दिया। रांची ले जाने के कर्म मे रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। परिजनों ने मौत कि सूचना थाना प्रभारी देवेन्द्र कुमार सिंह को दिया‌। पुलिस ने शव को कब्जे मे कर पोस्मार्टम के पश्चात शव को परिजनों को सौंप दिया। इस हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ज्ञात हो कि बीते 22 जुन फुलसू ग्राम निवासी मोहन यादव 53 वर्षीय की मौत हो गई थी, जिसका दशकर्म कार्यक्रम गुरूवार था और कार्यक्रम शामिल होने जा रहे थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button