नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। 11 जौलाई से शुरू हो रही कांवड यात्रा के लिए पुलिस एवं प्रशासन की तरफ से कानून व्यवस्था के साथ-साथ कांवडियों के ठहरने के स्थानों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सामजिक संगठनों के द्वारा लगाये जाने वाले शिविरों एवं प्रशासन के कैंपों सहित पूरे मेरठ जनपद में 464 शिविरों में कांवडियों के ठहरने की व्यवस्था रहेगी। मेरठ रेंज के चार जनपदों मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत व हापुड़ मे नगभग 540 किमी का कांवड़ मार्ग है जिस पर 10 टोल प्लाजा स्थित है तथा 119 स्थलो पर बैरियर लगाये जा रहे हैं, जिनमे जनपद मेरठ मे 25, बुलन्दशहर मे 25, बागपत मे 51 एवं हापुड मे 18 स्थल पर बैरियर स्थापित किये जा रहे है। कांवड़ियों की सुरक्षा हेतु ड्यूटी में लगे फोर्स के लिए कावड़ मार्ग के आसपास ही 184 रुकने के स्थान बनाये गये है । जबकि कांवड़ियो के ठहरने व विश्राम हेतु कांवड़ मार्ग पर 838 शिविर स्थापित होगें, जिसमे जनपद मेरठ मे 464, बुलन्दशहर मे 176, बागपत मे 90 एवं हापुड़ मे 108 शिविर लगाया जाना प्रस्तावित है।