
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
जालौन। विद्युत वितरण मंडल, उरई के अधीक्षण अभियंता नंद लाल ने जानकारी दी है कि एकमुश्त समाधान योजना (OTS) 2024-25 के अंतर्गत ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने पंजीकरण के बाद किश्त या पूरा भुगतान नहीं किया और डिफॉल्टर की श्रेणी में आ गए हैं, उनके लिए एक और अवसर उपलब्ध कराया गया है।
उन्होंने बताया कि 01 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक उपभोक्ता अपने बकाया का पूर्ण भुगतान कर विलंब अधिभार (LPSC) में छूट प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान भुगतान करने के लिए उपभोक्ताओं को अपने कुल बकाया के साथ ₹1000 या मिलने वाली छूट का 10% (जो अधिक हो) अतिरिक्त जोड़कर भुगतान करना होगा।
खास बात यह है कि इस प्रक्रिया के लिए दोबारा पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है; पहले किया गया रजिस्ट्रेशन ही मान्य होगा। उपभोक्ता भुगतान UPPCL की वेबसाइट, जन सेवा केंद्र, मीटर रीडर, विद्युत सखी, फिटनेस प्रतिनिधि या निकटतम कैश काउंटर के माध्यम से कर सकते हैं।
निर्धारित तिथि के बाद भुगतान न करने पर दी गई छूट स्वतः समाप्त मानी जाएगी और उसे फिर से बिल में जोड़ दिया जाएगा। यह अंतिम अवसर है — देर न करें!


