गोड्डा

कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया राजद का 29वां स्थापना दिवस

गोड्डा : नगर क्षेत्र अंतर्गत राजद कार्यालय में पार्टी का 29वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने केक काटा और लालटेन जलाकर जश्न मनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला महासचिव मो० जाहिद इकबाल ने किया। मो० जाहिद इकबाल ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सभी वर्गों को समान अधिकार और सामाजिक न्याय दिलाने के लिए हमेशा संघर्ष किया है। उन्होंने यह भी बताया कि गोड्डा में मंत्री संजय प्रसाद यादव के नेतृत्व में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों से अध्यक्ष, सचिव और कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। उपस्थित प्रमुखों में जयप्रकाश यादव, बजरंगी प्रसाद यादव, धनंजय महतो, नीलम देवी, गिरिजा भूषण ठाकुर, जहीर अंसारी, गणेश यादव, इमरान खान, राकेश चौधरी, नकुल राय, ललित ठाकुर, महेश डागरी, मधुसूदन दास, किरण देवी, करूणा देवी, सावित्री देवी, रामचंद्र कापरी, निवास साह और कुमोद यादव शामिल थे। कार्यक्रम का समापन कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयों के वितरण के साथ हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button