झुंझुनू
भीम आर्मी कार्यकारिणी का विस्तार बहुजन समाज की कुरीतियों के खिलाफ मजबूत संघर्ष का ऐलान
समाज में व्याप्त अन्याय और असमानता के खिलाफ भीम आर्मी बनाएगी संगठित जनचेतना..... जिलाध्यक्ष विकास आल्हा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं। भीम आर्मी भारत एकता मिशन की जिला कार्यकारिणी का विस्तार समारोहपूर्वक किया गया। जिसकी अध्यक्षता झुंझुनूं जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह जोसवाल ने कहा कि वर्तमान में बोधगया स्थित महा बोधि महाविहार पर अन्य धर्मावलंबियों द्वारा किए गए कब्जे से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से भारत एकता मिशन का 10वां स्थापना दिवस वहीं आयोजित किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि अनुसूचित जाति जनजाति संघर्ष समिति जिलाध्यक्ष रामानंद आर्य ने कहा कि बहुजन समाज पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध न्याय दिलाने के लिए संघर्ष समिति और भीम आर्मी मिलकर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में विकास आल्हा ने कहा कि हमारा संकल्प है कि समाज में व्याप्त कुरीतियों, अन्याय व भेदभाव के विरुद्ध आवाज बुलंद करें और संगठन के माध्यम से सामाजिक समरसता को सशक्त करें। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारीयों को संगठन की शपथ दिलाई गई और एकजुट होकर सामाजिक न्याय में समानता की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान रविंद्र गर्व जिला सचिव इस्लामपुर, विकास मेघवाल जिला उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार जिला उपाध्यक्ष, अजय कुमार वर्मा तहसील अध्यक्ष नुआं, मंगेश भक्त चिड़ावा, विकास बुलानिया चिड़ावा, सुरेंद्र कलिया, महेंद्र सिंह चारावास, नरोत्तम नुआं, विशाल आल्हा, संदीप बड़ागांव, गौतम कुमार, अनूप, अमित, राशिद, मोहरसिंह, रतन सिंह, अभिषेक कई लोग मौजूद रहे। कार्यकारिणी विस्तार में नवनियुक्त पदाधिकारीगण रवि चंदेलिया जिला मंत्री पिलानी, नरेंद्र टंडन जिला कमेटी सदस्य, योगेश कुमार तहसील अध्यक्ष मलसीसर, पवन कुमार तहसील अध्यक्ष गुढ़ागौड़जी, आश्चर्य गोठवाल तहसील उपाध्यक्ष मलसीसर, साजिद भाटी तहसील उपाध्यक्ष मंडावा, कपिल कुमार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिलोई, सुनील मोरवाल ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बहादुरवास, गौतम कुमार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बाजला, राहुल कुमार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामपुरा, अंकित कुमार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सोती, महेंद्र सिंह खन्ना ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गुढ़ागौड़जी, नाथमल चोपड़ा नगर मंडल महासचिव मंडावा, विक्रम कुमार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष इंडाली अनुराग भारू मीडिया प्रभारी, शुभकरण बसवाला चिड़ावा तहसील उपाध्यक्ष पिलानी को संगठन की शपथ दिलाई गई।



