रामपुर शाहबाद
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत पति सहित चार पर केस दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। तहसील क्षेत्र के किरा गांव में सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मिली जानकारी के अनुसार किरा गांव के रहने वाले दिनेश की 32 वर्षीय पत्नी राजकुमारी की तबीयत बिगड़ने पर पति दिनेश पत्नी को लेकर मिलक के निजी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर को दिखाया। जहां से डाक्टर ने रामपुर रेफर कर दिया। जिसके बाद दिनेश ने अपनी पत्नी का रामपुर के निजी अस्पताल में उपचार कराया। उपचार के दौरान राजकुमारी की मौत हो गई। दिनेश अपनी पत्नी के शव को अपने गांव ले आया। उधर मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। राजकुमारी के पिता पूरन लाल की तहरीर पर मिलक पुलिस ने पति समेत चार लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। राजकुमारी के दो बच्चे भी है, जिसमें 9 वर्षीय शिवांगी और 5 वर्षीय बेटा अनमोल है। राजकुमारी की शादी लगभग दस साल पहले शाहबाद के किरा गांव के दिनेश के साथ हुई थी।


