मुरादाबाद

रेलवे मालगोदाम के जरिए शराब तस्करी का भंडाफोड़, 

पाइपों में छिपाकर भेजी जा रही थी 175 बोतले

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। पुलिस और विभागीय जांच एजेंसियों की आंखों में धूल झोंकते हुए शराब तस्करों ने नया तरीका अपनाया, लेकिन मुरादाबाद में उनकी यह चालाकी ज्यादा देर टिक नहीं सकी। स्टेट जीएसटी की सचल दल टीम ने रेलवे माल गोदाम के पास एक जुगाड़ वाहन को रोका तो उसमें लोड नौ लोहे के पाइपों से 175 शराब की बोतलें बरामद हुईं।
शराब की बोतल निकलते ही हड़कंप मच गया
टीम को टैक्स चोरी का शक हुआ था, लेकिन जब दस्तावेज मांगे गए तो चालक के पास कोई वैध कागज नहीं मिला। टीम को शक हुआ तो उन्होंने पाइपों को हिलाकर देखा। एक पाइप से शराब की बोतल निकलते ही हड़कंप मच गया। पूछताछ में सामने आया कि वाहन में जयंतीपुर से माल लोड किया गया था और उसे रेलवे स्टेशन के माल गोदाम पहुंचाया जा रहा था। टीम ने तुरंत एक्साइज विभाग को सूचना दी और बरामद शराब की बोतलें विभाग को सौंप दी गईं।
फिलहाल इस मामले में वाहन चालक से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तस्करी के पीछे कौन सा गिरोह सक्रिय है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button