अमेठी

ग्रामीण डाक सेवकों ने एक दिवसीय की हड़ताल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमेठी। अखिल भारतीय ग्रामीण‌ डाक सेवक संघ के आह्वान पर
 बुधवार को अमेठी ग्रामीण डाक सेवकों ने एक दिन की हड़ताल की। वहीं एक दिन की हड़ताल से जिले भर में डाक सेवाएं पूरी तरह से बाधित रहीं। रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट, पार्सल और मनीऑर्डर जैसी सेवाएं ठप रहीं।
डाक सेवकों ने अमेठी के प्रधान डाकघर परिसर में प्रदर्शन किया। उनकी प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना की बहाली शामिल है। साथ ही वे आठ घंटे कार्य समय, परिवार के लिए चिकित्सा सुविधा और अन्य सरकारी कर्मचारियों के समान सुविधाएं मिलनी चाहिए।
उत्तर प्रदेश परिमंडल के प्रांतीय सचिव सी.बी. तिवारी ने कहा कि यह आंदोलन निर्णायक मोड़ पर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। जिला सचिव ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं निकला तो बेमियादी आंदोलन शुरू किया जाएगा। हड़ताल से उपडाकघरों और शाखा डाकघरों में काम रुका रहा। इससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button