जामताड़ा

भाजपा जामताड़ा की संगठनात्मक बैठक में आत्मनिर्भर भारत व जीएसटी सुधार पर की मंथन

BJP Jamtara's organizational meeting discussed self-reliant India and GST reforms.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। भारतीय जनता पार्टी जामताड़ा जिला की संगठनात्मक बैठक भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आत्मनिर्भर भारत और जीएसटी सुधार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 13 अक्टूबर को जामताड़ा विधानसभा तथा 15 अक्टूबर को नाला विधानसभा में सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। जामताड़ा में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और नाला में पूर्व सांसद रवींद्र पांडे मुख्य अतिथि होंगे, जबकि विकास महतो दोनों स्थानों पर वक्ता रहेंगे। जिला प्रभारी निवास मंडल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत और जीएसटी रिफॉर्म को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सम्मेलन महत्वपूर्ण होगा। पूर्व मंत्री सत्यानंद झा ने कहा कि जीएसटी दरों में कमी से जनता को राहत मिली है, इसे व्यापक रूप से प्रचारित किया जाएगा। भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे ने कहा कि मोदी सरकार के सुधारों से व्यापारिक वर्ग में खुशी की लहर है। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने ‘भारत में निर्मित वस्तुओं के उपयोग’ की शपथ ली। मंच संचालन दिलीप हेमब्रम ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सुकुमार सरखेल ने दिया। बैठक में कई वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button