थप्पड बाज दरोगा ने युवक को सरेआम मारे थप्पड़,वीडियो वायरल।
एस पी ने किया लाइन हाजिर सीओ करेंगे जांच।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
हापुड़ : सिंभावली थाने के थप्पड़बाज दारोगा महंथराज यादव को एसपी ज्ञानंजय सिंह ने किया लाइन हाजिर। किसी ग्रामीण द्वारा तालाब की जमीन पर रास्ते की शिकायत की जांच पर गए थे दारोगा महंतराज यादव। युवक द्वारा हल्का लेखपाल को मौके पर बुलाने की बात से नाराज़ होकर दरोगा महंतराज ने युवक को जड़ दिए कई थप्पड़। किसी ग्रामीण युवक ने घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दी। तालाब की जमीन पर रास्ते की शिकायत पर जांच को पहुंचा था दारोगा । वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने दरोगा महंतराज यादव को लाइन हाजिर कर दिया और मामले की जांच सी ओ गढ़ वरुण मिश्रा को सौंप दी है ।
जनपद हापुड के थाना सिंभावली के गांव औरंगाबाद का मामला।
दरअसल मामला मंगलवार की दोपहर का है, जब सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। बढ़ते विवाद की जांच के लिए दरोगा महंतराज गांव औरंगाबाद पहुंचे और पूछताछ करने लगे। मामला सरकारी तालाब की भूमि से जुड़ा है। जहां कुछ लोगों ने अपना सामान अवैध रूप से रखा हुआ है। जिस व्यक्ति को दरोगा ने थप्पड़ मारा उस व्यक्ति का भी सामान तालाब के रास्ते पर रखा हुआ है। जब दरोगा ने व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया तो वह हल्का लेखपाल को मौके पर बुलाने की बात पर अड़ गया । हल्का लेखपाल ने फोन पर दरोगा को बताया कि तालाब की भूमि पर कोई भी अपना सामान नहीं रख सकता , यह अवैध है। इतनी बात सुनने के बाद व्यक्ति वहां से जाने लगा तो दरोगा अपना आपा खो बैठे और उस युवक को गालियां देते हुए थप्पड मार बैठे । इस घटना का किसी ग्रामीण ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया । वीडियो का संज्ञान लेते हुए एस पी हापुड़ ने कार्यवाही करते हुए दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया और इसमें आगे की जांच सी ओ गढ़ वरुण मिश्रा को दी गई है।

एस पी हापुड कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि , सोशल मीडिया के माध्यम से एक दरोगा द्वारा एक व्यक्ति को थप्पड़ मारने की घटना संज्ञान में आई है , दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है,आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।



