
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी जायस। शासन के निर्देश पर सभी शैक्षिक संस्थानों के साथ प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। अभिभावकों को पौध भी बांटे गए।
बुधवार को प्राथमिक विद्यालय नकदइयापुर के प्रधानाध्यापक हरिकेश भारती ने शिक्षकों के साथ पूरे परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने अभिभावकों को भी पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया और पौध बांटे।
उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को पौधों रोपण करना चाहिए। जिससे हमें शुद्ध ऑक्सीजन मिल सके। अगर हर व्यक्ति पौधरोपण करता तो आने वाले समय में लोगों को शुध्द ऑक्सीजन नहीं मिल पायेगा।
हम लोग संकल्प ले कि आने वाले समय में कोई भी घर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तो उसके उपलक्ष्य में हम एक पौध जरूर लगाएंगे ।
परिसर में सुंदर सी रंगोली भी बनाई गई थी। शिक्षक राजेश प्रताप सोनकर, सुरेशचंद्र, शिक्षिका उमम नूर, रानू सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, सहायिका कुसुमा देवी, एस.एम.सी, उपाध्यक्ष सुषमा सरोज आदि अभिभावकों ने बच्चों के साथ पौधरोपण किया। प्रधानाध्यापक हरिकेश भारती ने सभी बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने को प्रेरित किया।


