गोड्डा

ठाकुरगंगटी हरिदेवी रेफरल अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए लगा शिविर

- 176 महिलाओं की हुई निःशुल्क एएनसी जांच।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
  ठाकुरगंगटी : प्रखंड के हरिदेवी रेफरल अस्पताल में शिविर के माध्यम से 176 गर्भवती महिलाओं का चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० संजय कुमार मिश्रा द्वारा एएनसी जांच की गयी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सभी आयी गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच की गयी है। महिलाओं की यूरीन, हेमोग्लोबिन, बीपी, एचआवी, वजन, ब्लड शुगर के अलावे आवश्यकतानुसार अन्य जांच की गयी। सभी गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोच की भाइल दी गयी, इसके अलावे आवश्यक दवा भी दी गयी। साथ ही सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया कि अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखें, विशेष तौर पर खानपान पर ध्यान दें, साफ-सफाई अति आवश्यक है। भोजन करने से पहले अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह से साफ कर ही भोजन करें और ओआरएस के घोल का इस्तेमाल करते रहें। कार्यालय प्रभारी विनय कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रत्येक माह को अस्पताल में शिविर के माध्यम से सभी आए हुए गर्भवती महिलाओं का निशुल्क एएनसी जांच कर आवश्यक दवा दी जाती है। सभी को क्षेत्र की सहिया के माध्यम से अस्पताल लाया जाता है, साथ ही सलाह दी गयी कि जरूरत पड़ने पर चिकित्सक से सलाह लें। इस दौरान नर्स प्रिया कुमारी, सुशीला कुमारी, नीला किस्कू, शबनम कुमारी, राजीव कुमार महतो, शिवशंकर महतो, मिथुन कुमार, मनोज कुमार, जितेंद्र महतो आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button