पाकुड़

सब्सिडी या गैस सिलेंडर से सम्बन्धित किसी भी समस्या पर डॉयल करें टोल फ्री नंबर 1906

For any problem related to subsidy or gas cylinder, dial toll free number 1906

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में गैस एजेंसी के प्रतिनिधि एवं पेट्रोल पंप के प्रतिनिधियों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने सभी गैस के एजेंसियों से जिले में कुल कितने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभुक है। उसका डेटा तीन दिनों के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही उपायुक्त ने कहा कि सिलेंडर का वजन 29 केजी से 30 केजी के बीच होना चाहिए इसे सुनिश्चित करेंगे। साथ ही साथ कोई भी व्यवसाय प्रतिष्ठान ठेला भेंडर, मिठाई दुकान 14.2 केजी वाले घरेलू सिलेंडर गैस का उपयोग नहीं करेंगे। नहीं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत जो लाभुक गैस कनेक्शन के बाद अभी तक कोई रिफिल नहीं लिए है, उन्हें 15 दिनों के अन्दर गैस वितरक के यहां ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। साथ ही पेट्रोल पंप के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया कि पेट्रोल में मिलावट नहीं होने चाहिए। ऐसे कोई शिकायत नहीं आने चाहिए। पेट्रोल पंप के पास शौचालय की व्यवस्था एवं सीसीटीवी जरूर लगा होना चाहिए, सभी एजेंसी को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने सभी पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट-नो फ्यूल के बैनर लगाने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों को सुरक्षा मानकों की पूरी अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन को आश्वस्त किया कि प्रशासन के सभी निर्देशों की पूरी गंभीरता से पालना करेंगे। बैठक में अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button