मथुरा
युवक की सड़क पर कीचड़ से सनी मिली लाश, परिवार में मचा कोहराम

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
मथुरा : थाना बलदेव क्षेत्र के गांव छौली के समीप मुख्य सड़क पर एक अज्ञात युवक का शव कीचड़ में लथपथ मिला। शव उल्टा पड़ा हुआ था। माैके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। फाॅरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। शव मिलने के काफी देर बाद युवक की शिनाख्त गांव अवैरनी निवासी विकास अग्रवाल (35) पुत्र रमेश अग्रवाल के रूप में हुई। माैत को लेकर पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सीओ संजीव कुमार राय ने बताया युवक की शादी एक माह पहले ही हुई है। युवक गोवर्धन चौराहे पर होटल व्यवसाय का कार्य करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी जांच-पड़ताल जारी है। तहरीर नहीं मिली है।



