मथुरा

श्री राधारानी की ब्रज परिक्रमा:700 भक्तों ने की यात्रा, बेलवन में महारास का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
मथुरा। मांट क्षेत्र में श्री राधारानी की तीन वन ब्रज परिक्रमा में भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह परिक्रमा अपने बीसवें सोपान पर पहुंच गई है। इस यात्रा में आज लगभग 700 भक्त शामिल हुए। वंशीवट स्थित कुटिया में रहकर भक्ति कर रहे संत श्री वृंदावन दास जी महाराज के अनुसार, यह यात्रा पूर्णतः निःशुल्क है। यात्रा प्रतिदिन सुबह 6 बजे तहसील गेट से शुरू होती है। भक्त सबसे पहले श्री राधारानी मानसरोवर जाते हैं। इसके बाद बेलवन, मांट वन, भांडीरवन और वंशीवट होते हुए वापस तहसील गेट पर यात्रा समाप्त होती है। आज बेलवन में महारास का विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। भक्तों ने कीर्तन का आनंद लिया और प्रसाद वितरण भी किया गया। संत श्री वृंदावन दास जी ने बताया कि यह वही पवित्र ब्रज भूमि है, जहां भगवान भोलेनाथ ने गोपी रूप धारण कर महारास का दर्शन किया था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button