अमेठी
बाबा बैजनाथ धाम जाने वाले कांवड़ियों का जत्था रवाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी जायस। तिलोई विधानसभा के गुरुगोरख नाथ रेलवे स्टेशन से 151 शिवभक्त कावड़ियों का पहला जत्था बाबा बैजनाथ धाम रवाना हुआ।
राज्य मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने पुष्प वर्षा करवा कर शिव भक्तों को गुरुगोरख नाथ रेलवे स्टेशन जायस से रवाना किया। सभी शिवभक्त सबसे पहले काशी विश्वनाथ बनारस के लिए रवाना हुए। सुबह काशी विश्वनाथ का दर्शन कर बाबा बैजनाथ धाम के लिए शिवभक्त प्रस्थान करेंगे । शिव भक्तों ने पहले स्थानीय शिव मंदिरों में दर्शन करने पहुंचे। इसके बाद बम भोले डीजे की धुन पर नाचते गाते सैकड़ों शिव भक्त गुरु गोरखनाथ जायस रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां पर सूबे के राज्य मंत्री और तिलोई विधायक राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने सभी शिव भक्तों के ऊपर पुष्प वर्षा करवा कर रवाना किया।तिलोई विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से आए कावड़िये सावन माह में बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ने की परंपरा निभाएंगे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी जायस अमरेंद्र सिंह सुबह से ही पूरे दल बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत शोभा यात्रा में मौजूद रहे।
इस पवन अवसर पर ब्लॉक प्रमुख तिलोई कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुरपुर रमेश कुमार सिंह उर्फ़ पप्पू सिंह, समाज सेवी राम सिंह, राम बहादुर सोनी,अरविंद सोनी,अविरल जैन, सिद्धांत जैन आदि लोग रहे मौजूद।

