अमरोहा
कांवड़ यात्रा के दौरान वन-वे हाईवे पर हादसा
दो कारों की टक्कर में 5 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : डिडौली थाना क्षेत्र में सावन के दौरान कावड़ यात्रा को देखते हुए नेशनल हाईवे -9 को वन वे किया गया था डिडौली कोतवाली क्षेत्र के भूरे शाह की मजार के पास बीती रात एक बड़ा हादसा हुआ दिल्ली से आ रही अर्टिगा और मुरादाबाद से आ रही फॉर्च्यूनर कार में सीधी टक्कर हो गई हादसे में गाजियाबाद के गांधीनगर निवासी दुर्जेश और ड्राइवर सुशील मधुबनी बिहार घायल हुए दूसरी कार में सवार डिडौली निवासी रमन विकास और संभल जिले के अटारीगड़ी निवासी आकाश भी घायल हो गए रमन और दुर्जेश की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कार में फंसे सभी घायलों बाहर निकाला हादसे का मुख्य कारण वन वे व्यवस्था के बावजूद वाहनों की तेज रफ्तार बताई जा रही है घटना के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यातायात व्यवस्था को सामान्य कर दिया गया है


