सर्वदलीय नेताओं व सामाजिक कार्यकर्ता ने मैंगो पार्टी का लुत्फ

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बाराबंकी। बड़ागांव स्थित कोठी मे रविवार को आयोजित मैंगो पार्टी मे सर्वदलीय नेताओ एव सामाजिक कार्यकर्त्ताओ ने विभिन्न प्रजातियों के आम का स्वाद लिया। मैंगो पार्टी मे याकुती, बेनजीर, हुस्नआरा, चौसा, बंबइया, लखनौवा, आम्रपाली समेत कई किस्मों के आमों के जायकों का लोगो ने लुत्फ लिया।
कांग्रेस पार्टी किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष महबूब उर रहमान किदवाई की कोठी मे रविवार को आयोजित मैंगो पार्टी मे पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप, पूर्व सांसद पी एल पुनिया, विधायक सुरेश यादव, इमरान उर रहमान किदवाई, विधायक रामनगर फ़रीद महफूज किदवाई, , पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष डा0 कुलदीप सिंह, अलीम किदवाई, पूर्व प्रमुख यासिर आराफत किदवाई, मो0 अहमद शहंशाह, फराज किदवाई, हफ़ीज भारती, हुमायु नइम खान, हशमत अली गुड्डू, सरताज चौधरी, सहित वरिष्ठ पत्रकार हश्मतउल्ला, अकील अहमद, तारिक खान, परवेज अहमद, उमेर सिद्दीकी सहित भारी संख्या मे लोगो ने आम का जयका लिया। मैंगो पार्टी के आयोजक महबूब उर रहमान किदवाई, फवाद उर रहमान किदवाई, , मिस्वाउर रहमान किदवाई, , दानिश किदवाई नईम उर रहमान किदवाई ने लोगो का इस्तक़बाल किया।



