बाराबंकी
आस्था, भक्ति और छठ की छटा, डूबते सूर्य को अर्घ्य देने उमड़ा जनसैलाब

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी में आस्था का महापर्व छठ धूमधाम से मनाया गया। रविवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने लिए सभी छठ घाटों पर आस्थाओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा व्रतधारियों ने परिवार की सुख समृद्धि और समाज के मंगल कामना के साथ डूबते सूर्य को अर्ध दिया।यह पर्व नागेश्वर नाथ तालाब पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तालाब के तट पर भक्ति गीतों और दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। व्रती महिलाएं रविवार शाम को पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर पूजन सामग्री सिर पर रखकर परिजनों के साथ छठ घाट पर पहुंची। पुरुषों और बच्चों ने भी श्रद्धा भाव से पूजा में सहयोग किया।चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में महिलाएं 36 घंटे का निर्जला उपवास रखती है। जिसमें वे बिना अन्न जल ग्रहण किए उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करती है



