सीकर

दामोदरी तलाई मे बरगद व पीपल का पेड़ लगाया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

सीकर,जीणमाता । बासड़ी विकास सेवा समिति बासड़ी कला रलावता के तत्वाधान मे दामोदरी तलाई मे बरगद व पीपल के पेड़ लगाकर मेरे गाँव मेरी जिम्मेदार अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। उपस्थिति समिति पदाधिकारियों को पेड़ो की देखकर की व्यक्तिगत जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम मे संस्था के अध्यक्ष प्रहलाद निठारवाल, सचिव सीताराम फौजी, कोषाध्यक्ष भगवान राम, सास्कृतिक सचिव नरेन्द वर्मा, प्रहलाद वर्मा सरंक्षक रामेश्वर लाल सहित गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थिति रहे l बासड़ी विकास सेवा समिति सामाजिक, पर्यावरण, प्रतिभा सम्मान समारोह, गौसेवा, सासकृतिक, खेल, शिक्षा सहित विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन करवाती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button