अमरोहा

फास्टैग में दिक्कत आने पर टोल कर्मियों ने पीटा:अमरोहा

टोल पर 4 लोगों को पीटा, एक का कंधा टूटा; 15 के खिलाफ केस दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जोया टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। फास्टैग में तकनीकी खराबी के कारण टोल कर्मियों ने चार लोगों के साथ मारपीट की। घटना में एक व्यक्ति का कंधा टूट गया।
फास्टैग में दिक्कत आने पर टोल कर्मियों ने पीटा:जोया टोल पर 4 लोगों को पीटा, एक का कंधा टूटा; 15 के खिलाफ केस दर्ज
रोहित प्रजापति | अमरोहा7 घंटे पहले अमरोहा में जोया टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। फास्टैग में तकनीकी खराबी के कारण टोल कर्मियों ने चार लोगों के साथ मारपीट की। घटना में एक व्यक्ति का कंधा टूट गया।
घटना रविवार की है। अब्दुल समद अपने भाई मोहम्मद जैद और दोस्त जकी और मुजम्मिल के साथ दिल्ली से मुरादाबाद लौट रहे थे। जोया टोल प्लाजा पर उनकी कार में लगे फास्टैग में पैसे कम होने के कारण वह रिचार्ज कराने गए। रिचार्ज के बाद जब वे वापस आए तो फास्टैग काम नहीं किया। अब्दुल ने नकद भुगतान करने की बात कही। इस पर टोल कर्मी से उनकी बहस हो गई। मोहम्मद जैद ने टोल कर्मी की बदतमीजी का वीडियो बनाना शुरू किया। इस पर 10-15 टोल कर्मी वहां आ गए और चारों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
जान से मारने की नीयत से हमला
हमले में अब्दुल समद का कंधा टूट गया। मोहम्मद जैद, जकी और मुजम्मिल को भी गंभीर चोटें आईं। पीड़ितों का आरोप है कि टोल कर्मियों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि 10-15 अज्ञात टोल कर्मचारियों के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस पीड़ित द्वारा दिए गए वीडियो और टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। यह जोया टोल प्लाजा पर इस तरह की पहली घटना नहीं है। पहले भी टोल कर्मचारी यात्रियों के साथ मारपीट कर चुके हैं
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button