रामपुर शाहबाद
घर की छत से गिरा युवक गंभीर रूप से घायल
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद। मंगलवार की रात को सोने के लिए छत पर चढ़ा युवाक छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को परिजन सीएचसी शाहबाद लेकर पहुंचे।संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र के ग्राम उल्हासनगर निवासी रविंद्र कुमार पुत्र वीर सिंह रात को सोने के लिए छत पर चढ़ा नींद की वजह से रविंद्र छत से नीचे आकर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजन रविंद्र को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद पहुंचे। डॉक्टर ने घायल को प्राथमिक उपचार दिया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को घर वापस भेज दिया।


