रामपुर शाहबाद
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल रेफर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद।रुद्रपुर निवासी 45 वर्षीय कालूराम पुत्र कृपाल सिंह मोटरसाइकिल द्वारा शाहबाद क्षेत्र में किसी कार्य से आए थे घर वापस लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से वह बाइक सहित मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने कालूराम को प्राथमिक उपचार देकर जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया।


