सीकर

भामाशाहों ने बावड़ी एमजीजीएस विद्यालय विकास में किया सहयोग

नेशनल प्रेस टाईम्स ब्यूरो।

रींगस बावड़ी। एनएच 52 पर स्थित ग्राम पंचायत बावड़ी में एमजीजीएस बावड़ी में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत सरकार के निर्देशानुसार पौधारोपण अभियान सफल रहा। एक पेड़ मां के नाम 200 सौ पौधे विद्यालय प्रांगण में लगाये गये। संस्था प्रधान हरफूल सिंह शेरावत ने बताया कि इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बावड़ी के जन प्रतिनिधि बीरबल सिंह बाजिया फौजी एवं भागीरथ सबल, मालीराम सोगण, राजेन्द्र घठाला, मुकेश, हरि सिंह, राजू, राजेंद्र सिंह एवं संस्था प्रधान हरफूल सिंह शेरावत, मुकेश,अजीत,मनोज,उर्मिला, रेखा , रितु , ममता चौधरी, मंजू बिजारणियां एवं समस्त बच्चों ने पौधारोपण किया l कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में शौचालय की मरम्मत के लिए भामाशाह भागीरथ सबल ने 51 सौ, बीरबल बाजिया फौजी 51 सौ रूपये, राजस्थान टाइल्स राजू घठाला के द्वारा शौचालय निर्माण की समस्त टाइल्स सीमेंट संपूर्ण सामग्री का सहयोग किया गया । विद्यालय स्टाफ विद्यालय , एसएमसी समिति के सदस्यों ने भामाशाहों को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया गया।‌ इस मौके पर हरिसिंह शेखावत, विमला देवी, शिमला देवी सहित काफी लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button