बेतुल
बैतूल आठनेर में नवागत सीईओ का सरपंचों ने किया सम्मान
विभिन्न निर्माण कार्यों की स्थिति और समस्याओं की दी जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। आठनेर जनपद पंचायत में लंबे समय से प्रभारी अधिकारी के भरोसे चल रहे प्रशासन को अब स्थायित्व मिल गया है। सुश्री आस्था जैन ने आठनेर जनपद की नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीईओ के रूप में कार्यभार संभाला। इस अवसर पर ब्लॉक के सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने उनका भव्य स्वागत किया।
सरपंच संघ ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र उइके ने कहा कि अब तक कार्य प्रभारी सीईओ के अधीन होते थे, जिससे विकास कार्यों में रुकावटें आ रही थीं। जब भी पंचायतों में आपातकालीन कार्य या त्वरित निर्णय की आवश्यकता होती थी, प्रभारी सीईओ की अनुपस्थिति के कारण कार्य प्रभावित होते थे। अब सुश्री आस्था जैन के रूप में जनपद को स्थायी सीईओ मिलने से सभी कार्यों में गति आएगी। बैठक में सरपंचों ने परिचय देते हुए विभिन्न निर्माण कार्यों की स्थिति और समस्याओं की जानकारी दी। सुश्री जैन ने सभी की बातें गंभीरता से सुनी और पारदर्शी, समयबद्ध और जनहितकारी कार्य प्रणाली का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष जितेंद्र उइके, उपाध्यक्ष सुखदेव माकोड़े, विनोद उइके, रामा इवने, सरस्वती कुमरे, उमेश कुमरे, मालती जयप्रकाश काशदे, श्रीमती निशा धुर्वे, संगीता बलदेव कास्देकर, योगिता कुमरे, सनोति मंगल सिंह वरकडे, मुन्नीलाल मर्सकोले, पुनीता दुर्गादास कवड़े, शिवकांति रामदास इवने, संगीता विजय पंडाग्रे सहित समस्त सरपंच संघ के सदस्य उपस्थित थे।



