
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
राजमहल थाना क्षेत्र के खुटहरी पंचयात अन्तर्गत कुसमाचक मौजा समीप जमीन विवाद में दो पक्षों में हुई विवाद। विवाद उस वक्त अफरा तफरी मची, जब भूमाफियाओं ने फिल्मी अंदाज में तबातोड़ 10 से 10 राउंड हवा में फायरिंग कर दिया। घटना स्थल में गोली की गूंज से लोग इधर-उधर भागने लगे। हवा फायरिंग की आवाज से खुटहरी से कल्यानचक गांव तक दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही सभी आरोपी घटना स्थल पर मोटरसाइकिल छोड़ नौ-दो ग्यारह हो गया। वही राजमहल पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल से करीब 10 से 12 मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है। वही स्थानीय गांव के ग्रामीणों ने कहा कि विवादित जमीन पिछले कई वर्षों से सुपारी राय के परिवार के कब्जे में है। इस जमीन को लेकर पहले पंचायत स्तर पर भी पंचायती की गई थी। पंचायती मे जमीम के दोनों पक्षों को जमीम के दस्तावेज पंचायत में प्रस्तुत करने कहि बात कही गई थी। खुटहरी पंचायत के मुखिया के अनुसार बताया जा रहा है कि सुपारी राय के परिवार ने ही जमीन के वैध कागजात पंचायत को दिखाए थे। 18 बीघा भूमि पर इनका दावा है। वही सुपारी राय के वंशजों का आरोप है कि कुछ भूमाफिया उन्हें जबरन बेदखल करने की कोशिश कर रहे हैं। फ़िल्म अंदाज में अवैध तरीके से भूमाफिया जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहते है, जिसको लेकर माफिया फायरिंग करके गाँव दहशत फैला कर पुलिस को देख फरार हो गए। इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन छानबीन में जुटी हुई है।



