गोड्डा
सदर अस्पताल परिसर में लगे जांच शिविर में आए 36 दिव्यांगों की हुई स्वास्थ्य जांच
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सह पीडीजे रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर दिव्यांगों के अधिकारों को सुनिश्चित करने एवं उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से शुक्रवार को सदर अस्पताल परिसर में जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सकों की टीम ने विभिन्न कोटी के दिव्यांगों की जांच कर प्रमाणपत्र निर्गत करने की प्रक्रिया शुरू की। मेडिकल टीम में डॉ० अरविंद कुमार, डॉ० अंगेश कुमार, डॉ० सत्यप्रकाश, डॉ० रंजन कुमार ने बारी- बारी से सभी दिव्यांगों की जांच की। जांच के दौरान दिव्यांग की लोकोमोटर केटोगरी के 18, आंख से संबंधित 12 एवं ईएनटी से संबंधित 06 के दिव्यांगता की जांच की गई। डॉक्टर अरविंद कुमार ने कहा कि दिव्यांगता की जांच के लिए समय- समय पर शिविर लगाकर दिव्यांगता प्रमाणपत्र मुहैया कराया जाता है। इसके आधार पर दिव्यांगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाता है। मौके पर विभिन्न गांवों से आकर दिव्यांगों ने अपनी जांच कराई। कार्यक्रम में अधिकार मित्र नवीन कुमार, अविनाश कुमार, इंतेखाब आलम, कुंदन कुमार आदि ने सहयोग किया।


