बरेली

पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद परिषद की साधना मिश्रा बनाई गई चेयरपर्सन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो   

बरेली : पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल द्विवेदी द्वारा पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेत्री साधना मिश्रा को उत्तर प्रदेश राज्य की चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। इस बारे में विस्तार से जानकारी देने के लिए उन्होंने शुक्रवार को सर्किट हाउस मेंएक  प्रेसवार्ता का आयोजन किया जिसमें उन्होंने अपनी भावनाएं, योजनाएं एवं आगमी कार्ययोजना को मीडिया के साथ साझा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, ‘पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद’ का मुझे यह दायित्व सौंपने के लिए मैं अपनी पार्टी और प्रदेश नेतृत्व की आभारी हूं। आज का यह अभियान ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ केवल एक पौधा लगाने का कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह एक भावनात्मक संकल्प है। जैसे माँ हमें जीवन देती है, उसी तरह वृक्ष हमें प्राणवायु (ऑक्सीजन), छाया, और संतुलित पर्यावरण देते हैं। माँ को समर्पित एक वृक्ष, भविष्य को समर्पित एक जीवन-,यही इस अभियान का सार है।  मीडिया को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा- परिषद का उद्देश्य केवल नीतियां बनाना नहीं, बल्कि हर गाँव, हर स्कूल, हर घर तक प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की लौ जलाना है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि- इस बार जन्मदिन पर गिफ्ट नहीं, एक वृक्ष लगाएं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button