लातेहार

होलंग के बाड़ीबांध का टूटना प्रशासनिक उदासीनता का परिणाम- अनीता देवी

The breaking of the Bari Dam of Holang is the result of administrative apathy - Anita Devi

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। लातेहार जिप उपाध्यक्ष अनिता देवी ने शनिवार को बालुमाथ प्रखंड के होलंग गांव में अवस्थित बाड़ीबांध का मुआयना किया और कहा कि बांध का टूटना स्पष्ट रूप से प्रशासनिक उदासीनता का परिणाम है l इस बांध का निर्माण किसानों की सिंचाई सुविधा के लिए किया गया था l यह बांध कई सौ एकड़ खेतो में सिंचाई के लिए पानी की कमी को दूर करता था, लेकिन भारी वर्षा होने के कारण बांध के टूट जाने से किसानों के कई एकड़ खेतों में बालू भर गया है और कई एकड़ फसलें नष्ट हो गई हैं l किसानों के धान की रोपनी बर्बाद हो गई और अन्य किसान धान की रोपनी करने से वंचित हो गए हैं l इस बात की चिंता किसानों को सताए जा रही है कि इस वर्ष उनकी जीविका कैसे चलेगी। उन्होंने कहा कि बांध के ऊपर में सड़क का निर्माण किया गया था, यह सड़क होलंग से किता ग्राम को जोड़ता है l साथ ही प्रखंड और जिला मुख्यालय तक जाने का एकमात्र रास्ता है। बांध के टूटने से इनका संपर्क भी पूरी तरफ से टूट गया है l जिप उपाध्यक्ष ने कहां किया प्रशासन के उदासीनता के कारण बांध टूटा है अगर प्रशासन चाहती तो इस बांध को बचाया जा सकता था ।प्रशासन से आग्रह किया है कि अविलंब इस बांध की मरम्मत कराए और जिन किसानों के फसल एवं जमीन का नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई की जाए l

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button