लातेहार

राहुल दुबे गैंग के गुर्गो ने मगध कोलियरी में मचाया जमकर उत्पात, करोड़ों की सम्पत्ति नष्ट

Rahul Dubey gang members created havoc in Magadh colliery, property worth crores destroyed

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। जिला के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल प्रभावित क्षेत्र मे राहुल दुबे गिरोह के गुर्गो ने शुक्रवार की देर रात्रि मगध कोलियरी में धावा बोलकर एक हाईवा एवं एक डोजर को आग हवाले कर दिया ।जिससे भीपीआर माईन इंफ्रा कंपनी को के लगभग डेढ़ करोड़ रूपए कि संपत्ति जलकर खाक हो गई । मिली जानकारी के अनुसार चार की संख्या में पैदल आए अपराधियों ने भीपीआर कैंप के बगल में खड़ा एक हाईवा एवं एक डोजर को अपने साथ लेकर आये पेट्रोल को छिड़कर आग हवाले कर दिया ।एवं जमकर उत्पात मचाते हुए कई राउंड हाइवा में गोली चलाया।दोनो वाहन के चालक ने बताया कि हम लोग दोनों वाहन को भीपीआर कैंप से 200 मीटर की दूरी पर कोयला माइंस से कोयला लोड कर स्टॉक में गिराकर दोनों गाड़ी खड़ा किए हुए था ।इसी बीच चार की संख्या में आये अपराधी ने 5 राउंड हवा में गोली चलाई ।एवं दोनों चालक को अपने कब्जे में लेकर दोनों के साथ मारपीट किया ।और पेट्रोल छिड़ककर आग हवाले कर दिया और चेतावनी देकर कहा कि जाकर अपने मालिक को बता देना कि बिना हमसे मैनेज किए हुए काम करोगे तो यही अंजाम होगा ।घटना की सूचना पाकर रात्रि में ही बालूमाथ एसडीपीओ विनोद रवानी अमरवाड़ीह पिकेट प्रभारी अभिनव सिन्हा दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे ।व घटना की जानकारी ली । इधर शुक्रवार की अहले सुबह अमरवाड़ीह पिकेट प्रभारी अभिनव सिन्हा एवं बालूमाथ सब इंस्पेक्टर रंजन कुमार पूरे दल-बल के साथ भीपीआर कैंप पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर अपराधियों की धर पकड़ के लिए कई जगह छापेमारी अभियान आरंभ कर दिया ।व पर्चा छोड़कर व सोशल मीडिया में राहुल दुबे ने घटना की जिम्मेवारी मगध में हुए आगजनी लेते हुए कहा कि मगध प्रोजेक्ट आरा-चमातू में बीती रात जो गोलीबारी एवं आगजनी की घटना घटी है .उसका मैं जिम्मेवारी लेता हूं ।तथा सभी व्यापारियों को यह आखरी चेतावनी दी जाती है कि बिना हमसे मैनेज किए हुए काम करेगा ।अन्यथा जो भी साइट पर पाया जाएगा ।उसका अंजाम बुरा होगा ।इस संबंध में बालूमाथ एसडीपीओ विनोद रवानी ने कहा कि राहुल दुबे गिरोह के द्वारा इस घटना की जिमेवारी लिया गया है । पुलिस अपराधियों के घर पकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी अभियान चला रही है । शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button