बाराबंकी
19 वर्षीय युवक की घाघरा नदी में डूबने से हुई मौत घर में मचा कोहराम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी : सूरतगंज क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है ग्राम पंचायत मथुरा के 19 वर्षीय महेंद्र की घाघरा सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई महेंद्र अपने दोस्तों के साथ धान लगाने गया था काम खत्म होने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ नदी के बांध के किनारे नहाने गया नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया दोस्तों ने उसे डूबते देखा और मदद के लिए आसपास के लोगों को बुलाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी स्थानीय गोताखोरों ने घटना की मुस्क्कत के बाद युवक का शव बाहर निकाल लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी सूचना मिलते ही तहसील रामनगर के राज्यों से निरीक्षक और थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी इस घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों का रो-रो का बुरा हाल है महेंद्र अपने पिता उमेश का बेटा था और मजदूरी करके परिवार की मदद करता था



