राष्ट्रीयलखनऊ

नारी सुरक्षा, शहर सतर्क’ अभियान के तहत डीसीपी नॉर्थ की मुहिम

स्कूलों और बैंकों में सुरक्षा जागरूकता

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

लखनऊ : डीसीपी नॉर्थ के दिशा-निर्देशन में लखनऊ पुलिस ने ‘नारी सुरक्षा, शहर सतर्क’ अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण और अपराध रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए हैं। थाना जानकीपुरम की एंटी-रोमियो टीम ने सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज में पहुंचकर छात्राओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों (1090, 181, 1098, 1076) की जानकारी दी और जागरूकता पंपलेट बांटे। इसी तरह, थाना इटौंजा की एंटी-रोमियो टीम ने क्षेत्र के स्कूलों में बालिकाओं को नारी सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबरों के पंपलेट वितरित किए।

साथ ही, डीसीपी नॉर्थ के निर्देश पर उत्तरी जोन पुलिस ने बैंकों और एटीएम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों, इमरजेंसी अलार्म सिस्टम की जांच के साथ-साथ बैंक परिसर और आसपास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन तलाशी ली गई।

यह अभियान न केवल महिला सुरक्षा को बढ़ावा देता है, बल्कि शहर में अपराध नियंत्रण और नागरिकों के विश्वास को मजबूत करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button