गोड्डा

फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर पथरगामा में MDA कार्यक्रम हेतु समन्वय समिति की बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 

पथरगामा :  आगामी 10 अगस्त से 25 अगस्त 2025 तक चलने वाले सामूहिक औषधि सेवन (MDA) कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को पथरगामा प्रखंड कार्यालय सभागार में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश कुमार गौतम ने की।
बैठक में ब्लॉक स्तरीय समन्वय समिति के सदस्यों एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहन पासवान ने फाइलेरिया (हाथी पाँव) रोग के लक्षण, उसके दुष्परिणाम और रोकथाम के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह रोग दुनिया में विकलांगता का दूसरा सबसे बड़ा कारण है, और इसे जड़ से खत्म करने के लिए सामूहिक दवा सेवन (MDA) कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक है।
डॉ. पासवान ने बताया कि यह दवा 2 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को खिलाई जाएगी, केवल गर्भवती महिलाएं, 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चे और गंभीर बीमार व्यक्ति इससे वंचित रहेंगे।10 अगस्त 2025: सभी पंचायतों और गांवों में दवा वितरण हेतु विशेष बूथ स्थापित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि सहिया एवं सेविका के माध्यम से घर-घर जाकर दवा सेवन कराया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि कई बार गांवों में दवा सेवन को लेकर भ्रांतियाँ होती हैं, जिन्हें दूर करने के लिए जनजागरूकता जरूरी है। इस दिशा में Piramal Foundation द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है।
बीडीओ नितेश कुमार गौतम ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि अभियान को आपसी समन्वय और पूर्ण निष्ठा के साथ सफल बनाएं। साथ ही 26 जुलाई 2025 को सभी PRI (जनप्रतिनिधियों) का उन्मुखीकरण (Orientation) कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश भी दिया गया, जिससे वे अपने क्षेत्र में इस कार्य में सक्रिय सहयोग कर सकें।
मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रेखा कुमारी, जैसलपीएस, केटीएस, बीटीटी प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी मनोहर कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button