गोड्डा

दिन के उजाले में जल रहे हैं हाईमास्क, बिजली का दुरुपयोग रोकने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 

गोड्डा : जिला मुख्यालय में बिजली की कमी के कारण आमलोगों का जीना मुहाल हो रहा है। बावजूद नगर परिषद की उदासीनता के कारण विभिन्न मुख्य जगहों पर लगाए गए हाई मास्क के 32 से अधिक लाइट्स दिन के उजाले में भी प्रकाशमान होकर आम लोगों का मुंह चिढ़ा रही है। आम लोगों ने नगर प्रशासन की इस उदसीन रवैया की निंदा की है तथा बिजली की इस बर्बादी को रोकने की मांग की है। मौके पर भाजपा नेता संजीव कुमार टेकरीवाल ने कहा कि जिला प्रशासन व सरकार को आम लोगों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। आम लोगों को सही तरीके से अनवरत बिजली पहुंचाना संभव नहीं हो पाता है वहीं दूसरी ओर दिन में भी सूरज की रोशनी में सदर अस्पताल के समीप मुख्य पथ पर व अन्य जगहों पर हाई मास्क जलना यह प्रशासन की उदासीन रवैया को दर्शाता है। इस पर लगाम लगाने की जरुरत है। अगर इस पर सकारात्मक व त्वरित कदम नहीं उठाया गया तो जनता आंदोलन करने से बाज नहीं आएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button