गोड्डा
सैकड़ों एकड़ धान की पकी फसल में लगा भनभनिया रोग, किसान परेशान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पोड़ैयाहाट। पोड़ैयाहाट प्रखंड के कई क्षेत्रों में धान की पकी फसल में भनभनिया रोग लग गया है।जिससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है। मोंथा तूफान के कारण धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं के कारण धान के पौधे खेतों में गिर गए थे। जिसके कारण फसल सड़ने का खतरा बढ़ गया था। अब खेतों में पानी जमा होने के कारण जड़ों में कीड़े लग गए हैं। जिससे पकी फसल मरने लगी है। आम बोलचाल की भाषा में इसे भनभनिया रोग कहा जाता है। सकरी के किसान सुरेंद्र हांसदा ने बताया कि सिर्फ उनके पंचायत के सैकड़ों एकड़ में भनभनिया लग चुका है। इसी तरह प्रखंड के दर्जनों पंचायतों से इस रोग के फैलने के समाचार मिले हैं। किसानों ने बताया कि किसी संक्रामक बीमारी की तरह यह रोग फैल रहा है और इसके साथ फसल भी सुखने लगी है।
प्रशासनिक स्तर से भी किसानों को कोई मदद नहीं पहुंचाई जा रही है। ऐसे में किसान लाचार हो गए हैं



