बोकारो

शहीद कैलाश रजवार का 46 वां शहादत दिवस संपन्न।

लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किए।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

बोकारो। कसमार बाजार टांड़ स्थित अमर शहीद कैलाश रजवार का 46 वां शहादत दिवस शुक्रवार को आयोजित की गई। झारखंड मुक्ति मोर्चा कसमार प्रखंड समिति के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पेयजल, स्वच्छता, उत्पाद एवं मध निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो के सुपुत्र एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विनय कपूर ने शहीद कैलाश रजवार के स्मारक में पुष्प अर्पित कर उनके संघर्ष, साहस और बलिदान को नमन किया। इस मौके पर केंद्रीय सदस्य जय नारायण महतो प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद शेरे आलम प्रखंड सचिव सोहेल अंसारी जिला सदस्य सिकंदर कपरदार,फारूक अब्दुल्ला, उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ठाकुर, देवाशीष मुखर्जी, तनवीर आलम, मोबिन अंसारी, सगीर आलम, इरफान अंसारी, धनंजय स्वर्णकार, आजाद अंसारी, गुड्डू मिश्रा, बिनोद बिहारी महतो, नरेश कुमार महतो, नयुम अंसारी, इम्तियाज राय, आलीम राय, जानी बाबु, दुर्गा महतो, प्रिया देवी, मंजू देवी सहित सैकड़ो की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button