
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
छतरपुर मध्य-प्रदेश : छतरपुर जिला मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में ग्राम पंचायत पलटा की विद्युत समस्या का मामला प्रमुखता से उठा।
जनपद पंचायत छतरपुर की जनपद सदस्य भावना राजे नरेन्द्र प्रजापति ने कलेक्टर महोदय के नाम आवेदन सौंपकर ग्राम पलटा में बिजली संकट से अवगत कराया।
आवेदन में बताया गया कि ग्राम पलटा के भूराने बाबा तालाब के पास लगा विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले 14 दिनों से खराब पड़ा है। जिसके कारण प्रजापति मोहल्ला, अनुरागी मोहल्ला, तिवारी मोहल्ला, ठाकुर मोहल्ला, नामदेव मोहल्ला एवं मिश्रा मोहल्ला के रहवासी अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पूरे गांव में बिजली आ रही है, लेकिन सिर्फ इन बस्तियों की सप्लाई इस एक ट्रांसफार्मर पर निर्भर होने से सैकड़ों परिवार परेशान हैं। गर्मी और उमस में बच्चों और बुजुर्गों को काफी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों द्वारा मोबाइल के माध्यम से विद्युत विभाग को कई बार शिकायत की गई, लेकिन अभी तक खराब ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया।
जनपद सदस्य भावना राजे ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित में उक्त खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल हटाकर नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए, ताकि बस्ती के रहवासियों को नियमित विद्युत आपूर्ति मिल सके



