लातेहार

होलंग स्कूल आने जाने के लिए रास्ता नहीं, खेत की पगडंडी के सहारे विद्यालय जाते हैं बच्चे

There is no road to reach Holang School, children go to school using the farm trail

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। जिला के बालूमाथ प्रखण्ड अन्तर्गत बड़का होलंग गांव में आने जाने के लिए रास्ता न होने के कारण विद्यालय जाने वाले बच्चे जान जोखिम में डाल कर पगडंडी का सहारा स्कूल जा रहे हैं ।जानकारी मिलने के बाद किसान नेता अयुब खान ने गांव का दौरा किया, बच्चों की सड़क समस्या से अवगत हुए। उन्होंने कहा कि गांवों को विद्यालय से जोड़ने वाली बांड़ी बांध के मेढ़ – भीड़ में बनी एक मात्र ग्रेड वन रास्ता बांध के मेढ़ के साथ भारी बारिश के कारण बीते सप्ताह बह गया, अब इस रास्ते पर सुरक्षा की दृष्टिकोण से जिला प्रशासन ने लाल रस्सी लगा बैरिकेडिंग कर इस रास्ते पर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दिया है।घर से बच्चे स्कूल के लिए निकलते हैं तो सबसे पहले उन्हें पगडंडी और किचड़ का सामना करना पड़ता है। छात्र छात्राएं खेतों के बीच पगडंडी पर चलकर स्कूल आते जाते हैं, जहां हर समय उनकी सुरक्षा पर खतरा मंडराता रहता है। बच्चे किसी तरह खेत के आरी किचड़ के बीच से स्कूल आना जाना कर रहे हैं, जहां किचड़ गंदगी से उन्हें हर समय दो चार होना पड़ रहा है, खेत की पगडंडी पर चलने के दौरान फिसल कर गिरने की संभावना बनी हुई है, पगडंडी पर कोई जहरीले जंतु न मिल जाए इसका भी खतरा उन्हें बना हुआ है ।किसान नेता अयुब खान के साथ साथ स्कूली बच्चों ने तत्काल जिला प्रशासन से इस मार्ग को दुरुस्त कराने की गुहार लगाई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button