धनबाद

बाइक व टोटो की टक्कर में एक की मौत, अन्य फरार, मौके पर पहुंची पुलिस

One died in a collision between a bike and a Toto, the other absconded, police reached the spot

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। बुधवार को तोपचांची थाना क्षेत्र अन्तर्गत कतरास तोपचांची मुख्य मार्ग में सिसकारी प्रधानखांता सचिवालय के समीप एक टोटो एवं बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोपहर 2:30 बजे के करीब कतरास से तोपचांची की ओर एक टोटो (जेएच 10 सी वाई 2143) जा रहा था। जबकि तोपचांची से कतरास की ओर एक मोटरसाइकिल सँख्या- जेएच 10 बी एक्स 3356 जा रहा था। सचिवालय के समीप दोनों की जबरदस्त भिंड़त हुई। जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है की बाइक में तीन व्यक्ति सवार थे जो की घटना के बाद दो व्यक्ति मौके से भाग गए। टोटो चालक भी मौके से गायब है। मृत व्यक्ति कौन है और कहां का है इसका पता अब तक नही चल पाया है। जानकारी मिलने के बाद तोपचांची पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है एवं जांच पड़ताल में जुट गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button